जौनपुर। रामानुजन सोसायटी की ओर से नेहरू बालोद्यान स्कूल में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला साइंस फेयर क्रिएटिंग अवयेरनेस इंटरेस्ट मोटिवेशन इन सांइस एंड मैथमेटिक्स फार स्कूल स्टूडेंट्स एंड टीचर्स के अंतिम दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माडल प्रस्तुतीकरण में दिव्य प्रताप सिंह को पहला स्थान, आशुतोष पटेल द्वितीय स्थान श्रेयांश मिश्रा एवं तृतीय स्थान श्रेयांश निगम को मिला। पोस्टर प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान आयुष गुप्ता, द्वितीय स्थान वर्तिका सैनी एवं तृतीय स्थान प्रियांशु मनोज कुमार मिला। पहले सत्र में प्रतिभागी छात्रों ने निर्णायक डा. सुशील तिवारी एवं डा. एसएन सिंह के सम्मुख पोस्टर प्रस्तुत किया। जजो के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया। विद्यालय के प्रबंधक डा. सीडी सिंह एवं डा. एसएन सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संयोजक टीडी कालेज गणित के विभागाध्यक्ष डा. एसपी सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. विजेन्द्र सिंह, डा. जितेश सिह, डा. वीपी मिश्रा, डा. सुशील तिवारी, डा. देवमणि दूबे, डा.आशुतोष सिह, दयाशंकर यादव, अमरेन्द्र सिंह एवं दिलीप सिंह ने सहयोग किया। डिर्पाटमेन्ट आफ साइन्स एण्ड टैक्नालाजी नई दिल्ली के एनसीएसटीसी खंड के अध्यक्ष डा. एबीपी मिश्रा को उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।