फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सहित सभी तहसील अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से वकीलों को बैठने के लिए भवन,ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट, शौचालय की व्यवस्था करने और जूनियर्स को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पांच वर्षो तक दिए जाने आदि मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। इसके लेकर वे न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, मंत्री बरसातू राम, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार सिंह, मंगला सिंहजीतेंद्र उपाध्याय आदि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। केराकत: बार कौन्सिल के आह्वान पर केराकत तहसील के अधिवक्ता दूसरे दिन मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे । तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवनाथ मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अधिवक्ताओं को पेंशन देने का वादा करने के बावजूद अभी तक पेंशन देने का कार्य नहीं किया गया। जिसके चलते अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश ब्याप्त है। मडियाहूं:स्थानीय तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कंस राज यादव के नेतृत्व में बार काउंसिल के आह्वान पर 7 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे । जिसमें मुख्य रूप से अनिल शुक्ला, मोहन लाल यादव, महेंद्र सिंह ,ब्रजराज चौरसिया ,अशोक कुमार उपाध्याय आदि अधिवक्ता रहे।मछलीशहर:बार कौंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे । संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह की नेतृत्व में तहसील परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी किया । इस दौरान राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी जेएन सचान को सौपा ।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता केदार नाथ यादव,संजीव चौधरी,आर.पी.सिंह,यज्ञ नरायन सिंह,महेंद्र सिंह,अजय सिंह,विनय पाण्डेय,भारत लाल,प्रदीप,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,अमित सिंह,मनमोहन त्रिपाठी,लालजी यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें