संतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के समसपुर स्थित नन्हकू यादव शिक्षण संस्थान में पुरस्कार वितरण तथा छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुषमा पटेल ने मेघावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश की पहचान है। युवा ही देश के भविष्य व कल है। उन्होंने बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान बनाने के लिए बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की। कुसुम, सुनीता, प्रिति, सुमन, सरोजा, पूजा, जानकी,लक्ष्मी,नीलम, अंतिमा,खुशी, रीता, उर्मिला, रंजीता,ममता आदि पुरस्कृत किए गए। अध्यक्षता रामचंद्र धूरिया तथा संचालन सुनील सिंह ने किया। प्रबंधक विनोद यादव तथा प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शैलेंद्र साहू, सुनीता साहू, सरिता, माधुरी, मधू सिंह, राकेश, तुलसी राम आदि मौजूद रहे।