बदलापुर । नगर पंचायत के सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम जानकी मंदिर सरोखनपुर में विशेष साप्ताहिक शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। जिसमें स्वयं सेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम मोहन अस्थाना ने किया। जबकि डा. पवन सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर महंत सर्वेश यादव, नीरज सिंह, विनय, नितिन सिंह, शिल्पा शुक्ल, अंशू शुक्ल, निहारिका शुक्ला, सुनीता जायसवाल आदि उपस्थित रहे।