मछलीशहर। नगर के मौर्य नगर में दो बाइक की भिड़ंत में घायल लोगों को अरविंद मलप्पा बंगारी ने अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में नशे में चूर एक घायल हंगामा करने लगा। जिसकी लोगों ने पिटाई कर दी। डाक्टरों ने उसका मेडिकल किया तो वह शराब के नशे में था। प्रतापगढ़ के सवंसा के करका गांव निवासी गुलशन कुमारी विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में मछलीशहर नगर में अपने ससुर बंशीलाल के साथ बाइक से आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह लौट रही जहां मौर्यनगर के पास पीछे से मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामदयालगंज के पचोखर गांव निवासी प्रवीण त्रिपाठी की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें गुलशन और उनके ससुर को चोटें आई। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसी दौरान डीएम कोतवाली का मुआयना करने जा रहे थे। उन्होंने भीड़ देखी तो गाड़ी रोककर पूछा। जहां लोगों ने एक्सीडेंट होने की बात बताई। उन्होंने अपनी गाड़ी से सीएचसी भेजने लगे। उसी दौरान एंबुलेंस आ गई। जिसमें बैठाकर उन्होंने अस्पताल भिजवाया।