फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंक कर कुलपति से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के कुलपति प्रो. राजाराम यादव के खिलाफ लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। गुरूवार को सिरकोनी बाजार में छात्रों ने कुलपति का पुलता जलाकर उनसे इस्तीफा दिए जाने की मांग किया। उधर कुलपति की बर्खास्तगी की माँग को लेकर युवा कॉंग्रेस का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। ओलंदगंज में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 600 लोगों ने हस्ताक्षर किया। सिरकोनी बाजार में अजीत यादव बाबा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति का पुलता जलाकर कहा कि ऐसे कुलपति को पद पर बने रहना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। अजीत यादव ने कहा कि पूविवि की कमान एक तानाशाह के हाथ में सौंप दिया गया है। जो छात्रों को जरायम की दुनिया में धकेलना चाहता है। इस मौके पर शिवम, कुंदन, जितेंद्र, अमन, रिकूं , विक्रम, विभव, अभिषेक, सौरभ, सचिन, विमलेश, रवींद्र प्रजापति , सोनू चौबे मौजूद रहें। उधर युवा कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह और जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में आज दर्जनों युवा कांग्रेसियों ने ओलंदगंज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा नेताओं के इस आंदोलन के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला। दोपहर तक 600 से अधिक लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर करके कुलपति को बर्खास्त किये जाने की माँग की। अतुल सिंह ने कहा की जिस भारत के गाँधी ने पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का सबक पढ़ाया उस देश मे विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा हिंसा के लिए उकसाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे कुलपति को पद पर बने रहने का कोई हक नही है। इस अवसर पर जय मंगल यादव, मोहम्मद साजिद, मानूं, विशाल खत्री, सृजन सिंह, अभिषेक सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, सिकंदर यादव, आनंद श्रीवास्तव, विशाल सेठ, विवेक यादव, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें