फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर की दौड़ में सरिता प्रजापति ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बयालसी पीजी कालेज संस्था के सचिव विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। वह शनिवार को महाविद्यालय की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज कहीं से भी छात्राएं, छात्रों से पीछे नही है। खेलकूद महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सरिता प्रजापति को पहला स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 400 मीटर में सबीता प्रजापति पहले स्थान पर रही। 800 मीटर में पूजा यादव प्रथम, जबकि 1500 मीटर की दौड़ में सरिता प्रजापति ने बाजी मारी। गोला फेंक में और डिस्कस थ्रो दोनों मे पूजा यादव पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आकांक्षा यादव और ऊंची कूद में सोनी प्रथम स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में 100 मी. दौड़ मे धीरज कुमार राजभर ,200 मीहर गणेश कुमार, 400 मीटर में दीपक यादव ,800 मीटर में छोटेलाल यादव, 1500 मीटर में रवि यादव, लंबी कूद में धीरज कुमार, ऊची कूद में नीलेश यादव, डिसकस और गोला फेक में रविशंकर यादव, भाला फेंक में आकाश सिंह ने बाजी मारी। प्राचार्य प्रमोद सिंह व गयात्री प्रसाद की टीम बराबरी पर छूटी। शिक्षिका वर्ग के कुर्शी दौड़ में डॉ अल्केस्वरी सिंह प्रथम रही तथा कर्मचारियों के 100 मीटर रेष में रवि सिंह प्रथम रहे। निर्णायक की भूमिका डा. अलकेश्वरी सिंह, पूनम सिंह, डा. एचपी सिंह, डा. बृजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। अध्यक्षता बिद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह व संचालन गायत्री प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर डा. प्रवीण सिंह, सीमा सिंह, पूनम सिंह ,अजय कुमार सिंह ,डा. संजय नारायण सिंह ,विनय सिंह, प्रमय सिंह, रतन कुमार सिंह मौजूद रहे। आभार ज्ञापन डा. संजय नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें