फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा सुशासन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनने से रोकने के लिए सारे विरोधी विचारधारा के लोग एक जुट हो गए हैं। ऐसी स्थिति में हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने संगठनिक ढ़ाचों को चुस्त व दुरुस्त बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव में फतह कर पुन: देश की बागडोर पीएम नरेंद्र मोदी को सौपना है। उक्त बातें काशी क्षेत्र के मंत्री सरोज कुशवाहा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर मंडल व विधानसभा प्रभारियों सहित विधानप्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 व 24 दिसंबर को मंडलों की बैठक कर तमाम बिंदुओं पर कार्य को संपन्न कराया जाए। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अब संगठन के सभी कार्य बूथ स्तर पर होंगे। इस लिए बूथ की कार्य समिति को सत्यापित कर सदस्यों के बीच कार्य विभाजन भी किया जाना है। मंडल व मोर्चा के कार्य समिति को सत्यापित कर शीघ्र जिला कार्यालय को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाएगा। बैठक में सतीश दूबे, किरन श्रीवास्तव, निपेंद्र सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रामविलास पाल,सुनील सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें