फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने विजय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में डा. विजय प्रकाश यादव के बक्शा ब्लाक इकाई का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिया गया। बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वा के परिसर में आयोजित थी।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार गौतम को मंत्री, भुलेंद्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, कृष्णदेव यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामनयन यादव, दिनेश यादव, रमेशचंद्र पाल को उपाध्यक्ष चुना गया। संयुक्त मंत्री के पद पर लालचंद को चुना गया। चुनाव के दौरान शिक्षक संघ के जिला मंत्री भानु प्रताप राव, कोषाध्यक्ष कप्तान, उपाध्यक्ष बृजेश यादव, सच्चिदानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, संयुक्त मंत्री सफीउल्लाह अंसारी, मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, बदलापुर अध्यक्ष नंदकुमार यादव, कैलाश रजक, राय साहब यादव, वीरेंद्र यादव, वीरसेन, अनुराग द्विवेदी, धीरेंद्र यादव, सत्यनारायण, डा. सभाजीत यादव, इंद्रपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें