जौनपुर। फसलों व पशुपालन आदि के पैदावार में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले 32 किसानों को 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले किसान को सात हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले किसानों को पांच हजार रुपये, शाल व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञान केंद्र बक्शा में किसान सम्मान दिवस का आयोजन की तैयारी कृषि विभाग ने पूरी कर ली है। वहीं फसलों के उत्पादन सहित केला, गेंदा, सब्जी व पशुपालन में अव्वल रहने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाना है। इसके लिए 32 किसानों का चयन किया गया है। गेहूं उपजाने में अव्वल कुंवरदह के रामदुलार यादव को प्रथम, ताकफापुर के लालबहादुर यादव को द्वितीय, चना के पैदावार में कुछमुछ गांव के आनंद प्रसाद मिश्रा को प्रथम व मुकुंदपुर के उषा देवी को द्वितीय, धान के पैदावार में लोरिका गांव की हीरावती देवी को प्रथम और भकुरा गांव की सर्वेश कुमार सिंह को द्वितीय, उर्द के पैदावार में बबुरा के अशोक कुमार यादव को प्रथम व केयरमउ के मायाशंकर पांडेय पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार हरी सब्जी,आलू, प्याज केला व गेंदा के पैदावार, मुर्गी व पशु पालन, मत्स्य बीज उत्पादन आदि में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
फसलों के उत्पादन व पशुपालन आदि में प्रथम व द्वितीस स्थान पर रहने वाले 32 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनको पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की 116वीं जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर को विज्ञान केंद्र बक्शा में आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक