फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में घेरा थाना, थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 21 May 2020 11:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

जौनपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई और हवालात में डाले जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। हंगामा करते कार्यकर्ता थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। बाद में राज्यमंत्री गिरीश यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


 भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजीव पाठक पकड़ी गांव निवासी अध्यापक दिलीप प्रजापति की जमीन के विवाद में पैरवी के लिए सरायख्वाजा थाने गए थे, वहां उनकी थानाध्यक्ष से बहस हो गई। आरोप है कि पुलिस ने संजीव पाठक की पिटाई कर उन्हें हवालात में डाल दिया। पुलिस ने उनका मोबाइल भी ले लिया। इस दौरान वहां मौजूद खेतासराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने पार्टी नेताओं को घटना की जानकारी दी।

थोड़ी ही देर बाद भाजपा नेताओं के साथ राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंदर मिश्रा, जिला महामंत्री रामसूरत बिंद, राजकेशर मिश्रा, हीरा सिंह, मंडल अध्यक्ष मदनलाल सोनी समेत करीब सौ भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और थाने का घेराव कर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने थानेदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


दबाव पड़ने पर पुलिस ने संजीव पाठक को हवालात से बाहर कर उनका मोबाइल भी वापस कर दिया। पाठक  ने इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया है।  थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता के साथ थाने में न तो कोई दुर्व्यवहार हुआ है और न ही उन्हें हवालात में डाला गया था।

जिस मामले की पैरवी में वह आए थे उसके लिए ही थाने आकर उन्होंने संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया था। बातचीत के साथ मामले को हल किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि अभी वह जिले से बाहर हैं, उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं है, प्रकरण की जानकारी लेने के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें