फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, बसपा सहित कई प्रत्याशी करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर और जौनपुर सदर लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, बसपा सहित कई दलों के दिग्गज शनिवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। जहां जौनपुर सदर का नामांकन डीएम कोर्ट में होगा, वहीं मछलीशहर का एडीएम कोर्ट में नामांकन किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह के नामांकन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। जौनपुर सदर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह का नामांकन जुलूस राज कॉलेज से निकलकर एक बजे कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जिसमें डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, लोकसभा संयोजक हरिश्चंद्र सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र आदि शामिल होंगे। जौनपुर सदर से बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रिटायर्ड पीसीएस श्याम सिंह यादव भी नामांकन एक बजे करेंगे। उधर, मछलीशहर बसपा-सपा के प्रत्याशी टी. राम भी नामांकन करेंगे। उनके अलावा बहुजन क्रांति दल के दीपचंद राम सहित कई दिग्गज नामांकन करेंगे। नामांकन को लेकर कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा पीएसी भी लगाई गई है। जुलूस मियांपुर तिराहे पर ही रोक दिया जाएगा। चारों तरफ बैरियर लगा दिए गए हैं। एसपी सिटी, सीओ सिटी को खासतौर पर लगाया गया है। पांच समर्थकों से अधिक किसी को भी अंदर कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डिप्टी सीएम को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें