फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे रेलवे ट्रैक से गुजरी एजे पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई-बरियाराम स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक टूटने से शुक्रवार को 54375 प्रयागघाट-जौनपुर एजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी लेकिन बाल-बाल बच गई। वहीं, जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जा रही 54376 एजे पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त होने से उस समय बच गई। जब ट्रेन पहुंचने से पहले टूटे ट्रैक पर चरवाहों की निगाह पड़ गई। इसके बाद चरवाहों ने लाल कपड़ा लगा कर ट्रेन को रोकवा दिया। टूटे ट्रैक को बदल कर काशन के सहारे ट्रेनों को चलाया जा रहा है। जंघई बरियाराम स्टेशन के बीच करकोली गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक टूट गया था। इस टूटे ट्रैक से जंघई-इलाहाबाद रेलवे रूट से जाने वाली 54375 प्रयागघाट जौनपुर एजे पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को टूटी पटरी से गुजर गई। संयोग बढि़या था की कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद चरवाहों ने रेलवे ट्रैक टूटा देखा। तब तक चरवाहों ने जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जाने वाली 54376 एजे पैसेंजर आती हुई देखी। इसके बाद चरवाहों ने टूटे ट्रैक के पास लाल कपड़ा लगा कर उक्त ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन चालक को ट्रैक टूटने की जानकारी दी। ट्रेन ड्राइवर ने इसकी सूचना जंघई पीडब्ल्यूआई को दी। इसके बाद पीडब्ल्यूआई पहुंच कर ट्रैक की मरम्मत करने में जुट गया। इस बीच एजे पैसेंजर ट्रैक पर 45 मिनट तक खड़ी रही। जबकि ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक घंटे तक बरियाराम स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे के कर्मचारी ने एक घंटे तक रेलवे ट्रैक सही किया। इसके बाद दोनों ट्रेनें अपने गंतव्य तक रवाना हुई। डीएन मिश्रा, सीनियर सेक्शन अधिकारी ने बताया कि फिश प्लेट टूट गई थी, जिसे बदल कर ट्रेनों को कासन के सहारे चलाया जा रहा है। कल उसे वेल्डिंग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें