फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी के जवानों ने किया रूटमार्च .

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व सीओ राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस के जवानों ने कस्बे में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

जवानो की टोली थाने से निकल कर चंदन शहीद मार्ग, घनश्यामपुर मार्ग, इंदिराचौक से कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए थाने पहुंची। इस दौरान लोगों से लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि फ्लैग मार्च कर लोगों को यह संदेश दिया गया कि प्रशासन व पुलिस आपके साथ है। आप सब भय मुक्त हो कर मतदान करें। और मतदान का प्रतिशत बढ़ाएं ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। एसडीएम ने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान के दौरान यदि डराया धमकाया जा रहा है तो वह सीधे एसडीएम को फोन नंबर 945417111 और सीओ 9454401632 नंबर पर सूचना देें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें