महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर बीडीओ के गैर मौजूदगी में एडीओ कोआपरेटिव संजय राजभर को ज्ञापन सौंपा। उनकी प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना की सन 2011 से 2019 तक की सूची उपलब्ध करायी जाय, स्वच्छ भारत (ग्रामीण) शौचालय की सूची, पशु आवास योजना की सूची, मनरेगा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी की सूची,खण्ड विकास अधिकारी द्वारा रीबोर इंडिया मार्का हैंडपंप की सूची उपलब्ध करायी जाय। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष लालचंद मयादव ,रामजनक गौतम ,राजनाथ यादब जिला अध्यक्ष ,मनोज यादवसूचना प्रसार मंत्री सियाराम उपाध्याय, धर्मेंद्र यादव, कंचन, हीरावती, प्रमीला,शरद आदि मौजूद रहे।