करंजाकला। सहदेव ऋषिकुल इंटर कालेज सुल्तानपुर गौर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आईटीआई के प्राधानाचार्य राजकुमार यादव रहे। उन्होंने कहा कि छात्र,छात्राए शेड्यूल बनाकर पढ़े तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज लड़कियां शिक्षा में उचे स्तर तक पहुंच रही है। हमें लड़का लड़की में कोई भेद नहीं करना चाहिए। दोनों को समाना हक देना चाहि। इसके पूर्व सरस्वती के चित्र पर माल्यर्णप कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे मुन्हे बच्चे प्रस्तुती कर लोगों का मन मोह लिया। देश रंगीला, प्रेम रतन धन पायो, तारो का चमकता गहना हो, चन्दा ने पूछा तारो से, मइया यशोदा, जीना हो तो पापा शराब मत पीना, आद कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य जय कुमार मौर्या ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सन्तोष सिंह, विजय सेन, विरेन्द्र यादव, नरेन्द्र पाल, शिवा पाण्डेय, अनिल सिंह, नरेश पाल, डा. विवेक मौर्या, जित्तू यादव, चन्द्रजीत यादव, प्रदीप पाण्डेय, किरन यादव, साधना मौर्या, सरिता यादव, विनित कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।