फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा पेपर और कापी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कापी और पेपर परीक्षा केद्रों पर पहुंच गया है। छात्रों का प्रवेश पत्र भी कालेजों को भेज दिया गया है। सुचितापूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष के साथ कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अनियमितता मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कापी पेपर की सुरक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक कड़ी निगरानी कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में कुल 193266 छात्र शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 104501 और इंटरमीडिएट के 88765 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिल में 42 संवेदनशील और 14 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शनिवार को डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा की तैयारी और परीक्षा केंद्रों पर कापी व पेपर पहुंचने की जानकारी ली। नकल विहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन दोनों सख्त है। केंद्र व्यवस्थापक भी शासन की कड़ाई से सहमे हुए हैं। केंद्रों पर साफ सफाई के साथ ही सीटिंग प्लान लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। परीक्षा के निगरानी के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 56 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 7698 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा के लिए डीएम भी अधिकारियों के साथ हर रोज बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। डीआईओएस डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें