फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट कुक्ड योजना का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को फिर से गर्मागर्म भोजन मिल सकेगा। इसके लिए सोमवार को हाट कुक्ड फूड योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत तीन से छह साल के बच्चों को संतुलित आहार दिया दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी दयाराम ने विकास खंड सिरकोनी की ग्राम सभा मनहन एवं विकास खंड धर्मापुर में ग्राम सभा सरैया के आंगनबाडी केंद्रों पर किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द दयाल यादव ने बताया कि इसका मेन्यू माध्याह्न भोजन की ही तरह का होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का संयुक्त खाता खोला गया और प्रत्येक लाभार्थी साढ़े चार रुपये का भुगतान किया जाएगा। योजना का संचालन आगंबाडी केंद्रों पर होगा। भोजन बनाने के लिए रसोईयो और भोजन आगंबाडी केंद्र पर पहुंचाने के लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था की गई है। योजना जनपद के सभी लगभग 5500 आगंबाडी केंद्र पर शुरू की गई है। मनहन प्राथमिक विद्यालय में 60 बच्चों को भोजन कराया गया। बाल विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ,मुख्य सेविका राधा देवी, अराधना, आगंबाडी कार्यकर्ता इंदू यादव, गीता यादव, सहायिका में माधुरी, नीलम ,ग्राम प्रधान मोहन लाल सरोज , प्रधानाचार्य सूर्यनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें