फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने खाद्यान्न गोदामों पर ताला बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राशन विक्रेता संघर्ष समिति के आह्वान पर मानदेय ,डोर टू डोर डिलवरी एवं बकाया भुगतान सहित सात सूत्री मांगों को लेकर जिलेभर के कोटेदारों ने मंगलवार को अपने -अपने क्षेत्रों के गोदामों पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरा नहीं होने तक अनाज का उठान नहीं करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अनाज का भी उठान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: कोटेदार संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में काजीपुर गोदाम पर ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री व डीएम को को दिए गए सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगातार कोटेदारों का शोषण बढ़ता जा रहा है। जिसे अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें एक तो गोदाम से ही कम अनाज मिलता है। दूसरे तमाम अपात्रों को भी राशन आदि वितरित करने का दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं ई-पास मशीन तो पूरी तरह कोढ़ में खाज बन गई है। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती है, तब तक हम लोग राशन नहीं उठाएंगे। इस अवसर पर उदय भान यादव, चंद्रशेखर, मनोज, तहसीलदार चौबे, कामता प्रसाद, ताड़क नाथ, राम लखन, अवध कुमार व ओम नारायण आदि रहे। सिकरारा: विभागीय अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए कोटेदारों ने ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह फतेहगंज स्थित विपणन गोदाम पर तालाबंदी कर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कोटेदारों का सरकार द्वारा किया जा रहा शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिश्चंद्र तिवारी व महेंद्र प्रताप ने कहा कि ने कहा कि ई-पास मशीन वापस लिया जाए। कोटेदारों को ढाई सौ रुपया प्रति कुंतल कमीशन दिया जाय। इस मौके पर आशा देवी, राम जतन, विनोद, शिव पूजन, बच्ची, राम शिरोमणि, अशोक, सुरेन्द्र नाथ, किरन, उषा देवी व अच्छेलाल आदि रहे। मछलीशहर: विभिन्न मांगों को लेकर कोटेदार संघ के अध्यक्ष गिरजाशंकर यादव के नेतृत्व में कोटेदारों का विपणन गोदाम पर धरना जारी रहा। धरने में अजित कुमार, प्रवीण, हरिनाथ, राम कृपाल ,सुरेश, भगत सिंह, अनिल कुमार, हरीलाल आदि रहे। शाहगंज: तहसील अध्यक्ष लुकमान अहमद के नेतृत्व में कोटेदारों ने विपणन गोदाम शाहगंज पर पहुंच कर धरन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में मयाशंकर तिवारी, अनिल, प्रभाकर, रमापति, विनोद सिंह, मो. अहमद, संतलाल आदि उपस्थित रहे। बक्शा: ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह झिनकू की अगुवाई में कोटेदारों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर विपणन केंद्र पर विरोध जताया। उन्होंने सरकार परिवहन व्यय में बढ़ोत्तरी, दो सौ रुपया राशन में कमीशन, ई-पास मशीन में रोज हो रही दिक्कतों सहित सात सूत्रीय मांगों को लगातार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इस दौरान सुरेशचंद्र, अमर बहादुर सिंह, मैनबहादुर सिंह, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, सुभाष मौर्य, मनीलाल यादव, कुमकुम देवी, लालचंद, संजय उपाध्याय, श्यामकुमार, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें