फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वालों पर कार्यवाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। इंदिरा चौक के नेशनल हाइवे पर 10 जनवरी को लगाए गए पांच घंटे जाम के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जाम में शामिल लोगों पर कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि बदमाशों की पिटाई से घायल ग्राम बरौली निवासी राजेश पाल उर्फ शनी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद 10 जनवरी को शव रख कर पांच घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम लगाया गया था। जिससे जाम में फंसे लोगों में मरीजों सहित तमाम यात्रियों के सामने समस्या बनी रही। ऐसे में तकरीबन 20 से अधिक लोगों को हवाई तथा रेल यात्रा से वंचित होना पड़ा है। जिससे लोगों की आर्थिक, मानसिक व शारीरिक क्षति हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मिथिलेश सिंह, रामकृष्ण उपाध्याय, शिवप्रसाद सिंह, कृपा शंकर वर्मा, वृजभान तिवारी, राजेश कुमार, मुन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें