फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । हिंदूवादी संगठन प्रताप सेना ने ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाये जा रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को लेदुका बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर आयोजित बैठक में प्रताप सेना के सूरज सिंह ने कहा कि ईसाई मिशनरियों का जाल जिले में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन का खेल जिले के विभिन्न हिस्सों में चल रहा है। गरीब परिवार के लोगों को तरह- तरह के लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। प्रताप सेना के कार्यकर्ता इस पर रोक लगाने के लिए आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रमोद सिंह, सनी सिंह, पिंटू सिंह, अनुराग मिश्र, प्रमोद मौर्य, नीरज सिंह, गुड्डू निषाद, आनंद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवराम सिंह व संचालन सौरभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें