सिकरारा। जय श्री राम क्रिकेट क्लब चंदापट्टी की ओर से आयोजित जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में घोरहा को हराकर खानापट्टी की टीम विजेता बनी। विजेता टीम के युवराज को मैन आफ दी मैच और उपविजेता टीम के विजय यादव को मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार दिया गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी घोरहा टीम 15 ओवर में 86 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें धोनी ने सबसे अधिक 29 रन बनाए। खानापट्टी टीम की तरफ से युवराज, दर्शन व भोले ने दो- दो विकेट लिया। जवाब में उतरी खानापट्टी की टीम ने युवराज व अतुल सिंह की बेहतर बल्लेबाजी से निर्धारित लक्ष्य को मात्र दस ओवर में ही हासिल कर लिया। युवराज ने तीन छक्का व चार चौके के मदद से 38 रन, जबकि अतुल ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। अम्पायर भूपेन्द्र सिंह% मंगली% व दीपक सिंह रहे। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दीपक सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इससे पहले मैच का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव व भाजपा नेता मनोज सिंह ने फीता काटकर किया। संचालन शुभम सिंह, विक्रम सिंह व स्कोरर का काम ध्रुव सिंह ने किया। आयोजक अशोक सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, आयुष सिंह, विशाल सिंह, विवेक सिंह व उत्तम सिंह का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान खानापट्टी बैजनाथ यादव, प्रधान सुभाष सिंह, कान्हा उपाध्याय, सरोज सिंह, विनोद सिंह, राजेश यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।