फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनना है तो 25 तक कालेज जमा करें जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा संचालन समिति की बैठक में मानक पूरा न करने वाले कालेजों पर लगे जुर्माना की राशि को जमा करने के लिए समिति ने एक मौका और दिया है। यदि कालेज 25 जनवरी तक जुर्माना की राशि जमा नहीं करते हैं तो इन कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बैठक में परीक्षा के लिए प्रस्तावित स्कीम को अंतिम रूप दे दिया गया। उड़ाका दल को परीक्षा के दौरान किस तरह कार्य करना है, उसे दिशा-निर्देश दे दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध 100 से अधिक कालेज ऐसे थे, जो बिना मानक पूरा किए ही छात्रों का दाखिला ले लिया था। बाद में विश्वविद्यालय ने इन्हें राहत देते हुए एक से दो लाख का जुर्माना लगाकर छात्रों का परीक्षा फार्म जमा कराने का निर्णय लिया। कालेजों को पांच जनवरी तक तय किए जुर्माना की राशि को जमा करने का निर्देश दिया था लेकिन 50 फीसदी कालेजों ने जुर्माना की राशि को जमा किया। शेष कालेज जुर्माना की राशि जमा नहीं किए। जिसके कारण परीक्षा केंद्रों की सूची और छात्रों की संख्या का डिटेल तैयार नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को परीक्षा संचालन समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में समिति के सदस्यों ने तय किया कि कालेजों को एक और राहत दे दिया जाए। समिति के निर्णय पर कालेजों को राहत देते हुए जुर्माना की राशि 25 जनवरी तक जमा करने का निर्देश दिया गया। समिति ने तय किया कि यदि कालेज इस बार भी तय तिथि तक जुर्माना नहीं करते हैं तो ऐसे कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विवि के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा के लिए जो स्कीम प्रस्तावित थी और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया था। बैठक में उसे अंतिम रूप दे दिया गया। कालेजों से आई आपत्तियों का निस्तारण भी किया गया। बैठक में डा. करुणा निधान उपाध्याय, डा. अफसर अली, डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, रामसूरत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें