फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीएम के संबोधन को सुनेंगे 1.13 लाख लोग, किया जा रहा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा को तनावमुक्त और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री छात्र और उनके अभिभावकों को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिले के 1.13 लाख लोगों का पंजीकरण कर उन्हें जोड़ा जा रहा है। इस कार्य के लिए जिले में 32 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएर्स, आईसीएसई, और संस्कृत बोर्ड के छात्रों के अभिभावकों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि पंजीकरण का कार्य 22 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड के 655 स्कूल हैं। हर नोडल अधिकारी के जिम्मे करीब 20 से 22 स्कूल अएंगे। संस्कृत विद्यालयों के 63 स्कूल हैं। उनसे भी सहयोग मांगा जा रहा है। स्ट्रांग रूम मजबूत बनाने, सीसी टीवी कैमरा, डीबीआर लगाने के साथ ही छात्रों के लिए परीक्षा का सुंदर माहौल बनाने के लिए कहा गया है। ताकि छात्र खुशनुमा माहौल में परीक्षा दे सकें। बोर्ड परीक्षा के तैयारी की हर रोज समीक्षा की जा रही है। जिले में 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी पर प्रधानमंत्री का संबोधन जनवरी या फरवरी में होना है। संबोधन को सुनने के लिए अभिभावकों का पंजीकरण कर उन्हें जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें