फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बूंदाबांदी से बढ़ी गलन, दिनभर आसमान में छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को बदला-बदला रहा। सुबह हुई बूंदाबांदी से दिनभर गलन रही। असमान में दिन भर बादल छाए रहे। पछुआ हवाओं के चलते दिन भर गलन रही। रोडवेज परिसर, रेलवे स्टेशन और बाजार में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 96 फीसदी रही।
विज्ञापन

कोहरे और ठंड के चलते मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे देरी से गई। सूरत जानेवाली ताप्ती गंगा भी आधे घंटे विलंब से गई। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही समय गुजारना पड़ा। ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का संख्या काफी कम रही। करीब 564 मरीज इलाज कराने पहुंचे। आसमान में सुबह से बादल छाए रहे। इस कारण गलन बनी रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। ठंड और गलन के चलते लोग देर तक अलाव तापकर इससे बचाव करते रहे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसमान में काले बादल को देखकर सब्जी की खेती करने वाले किसान परेशान नजर आए। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि अगर बारिश होती है, तो सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। बृहस्पतिवार की दोपहर से आसमान में छाए बादल रहे, बूंदाबांदी का सिलसिला शुक्रवार को जारी रहा। जगह-जगह चट्टी-चौराहों पर लोगों को अलाव तापते देखा गया। इधर, कुछ दिनों से मौसम का मिजाज दिन प्रति दिन बिगड़ता जा रहा है। रात में सर्द हवा के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार की दोपहर में धूप निकलेगी और राहत मिलेगी, लेकिन बादलों के चलते खिली धूप निकली। दिनभर गलन और सर्द हवा का असर बना रहा। सुबह-शाम बच्चों से लेकर बूढ़े ठंड से परेशान रहे। दोपहर को मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी होने लगी।
न्यूनतम तापमान व आद्रता में वृद्धि होने के कारण ठंड ऐसे ही बनी रहेगी। बादल के कारण सूर्य का प्रकाश शून्य अर्थात वायुमंडल में लौट नहीं पा रहा है, इससे भी ठंड अधिक है। दो किमी ऊंचाई पर सूर्य की किरणें हैं, खराब मौसम के कारण धरती पर नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर शंभूराम चौहान, मौसमविद्, प्राचार्य, राज पीजी काॅलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें