फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल का रिजल्ट रहा बेहतर, इंटर के छात्र पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। इस बार हाईस्कूल में 72 वें एवं इंटर में 71 वें स्थान पर रहा है। जबकि पिछले साल प्रदेश में हाईस्कूल के रिजल्ट 67 वां स्थान रहा। इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रदेश में 55 वें स्थान पर था। हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में इस साल बेहतर रहा। जबकि इंटमीडिएट का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में इस साल पिछड़ गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हाईस्कूल का रिजल्ट 69.22 फीसदी रहा। जबकि वर्ष 2018 में 67.44 फीसदी रहा। इसी तरह इंटमीडिएट में 2019 की परीक्षा में 59.8 छात्र उत्तीर्ण हुए। जबकि सत्र 2018 की परीक्षा में 67.72 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वर्ष 2019 के हाईस्कूल की परीक्षा में 104628 पंजीकृत थे। 96983 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 66927 छात्र परीक्षा में उर्त्तीण हुए। उर्त्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत 69.22 है। इंटरमी डिएट की परीक्षा में इस वर्ष कुल 89973 छात्र पंजीकृत थे। 83497 परीक्षा में शामिल हुए थे। 45990 छात्र परीक्षा में पास हुए इस वर्ष 59.8 फीसदी रिजल्ट रहा। जबकि पिछले वर्ष 2018 हाईस्कूल परीक्षा में 110539 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 17288 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। निछले वर्ष इंटरमीडिएट में 93879 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 13566 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें