फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व की तरह मनाएं मतदान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान के महत्व को बताया। उन्होंने ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन की क्रिया विधि को भी समझाया। श्री दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि उनका एक एक वोट देश की सरकार बनाता है। इस कार्य को सर्वोपरि स्थान देते हुए मतदान के दिन बूथ पर अवश्य पहुंचे। बिना किसी भय के मतदान अवश्य करें। लेखपाल अशोक सरोज द्वारा मशीन से कराई जा रही वोटिंग के डेमो के एक एक विंदु को उन्होंने लोगों को अच्छी तरह समझाया। लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापक डा. संतोष सिंह, सविता यादव, चन्दन कुमार, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, फूल चन्द भारती, सत्यम कुमार, रीता देवी, शिवम तथा फूल चन्द सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें