केराकत। क्षेत्र के जय गोपालगंज के कुश्ती दंगल में भाग लेने पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री एवं जदयू के डुमराव बक्सर के विधायक दद्दन पहलवान ने कहा कि केन्द्र में फिर भारी बहुमत से एनडीए की सकार बनेगी। नरेंद्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनेगें। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के मुकाबले में राजद व कांग्रेस का गठबंधन दूर दूर तक नहीं है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा से नाराज होकर शत्रुघ्न सिन्हा कोई भी नुकसान एनडीए को नहीं पहुंचा सकते। उनके विरोध का बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने बिहार नितीश सरकार को लोकप्रिय सरकार बताते हुए कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नितीश कुमार के जन कल्याणकारी योजनाओं की मुरीद हो चुकी हैं।