फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए आदर्श हैं शिक्षक: प्रो. राजाराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होता है। वह अपने विद्यार्थियों के हित के लिए सदैव चिंतित रहता है। शिक्षक पूरे जीवन शिक्षक ही रहता है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि आज हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। वह बुधवार को इंजीनियरिंग संस्थान स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डा. घनश्याम सिंह ने शिक्षक संघ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को लंबे समय तक शिक्षण कार्य से जुड़े रहने की बधाई दी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय और शिक्षक संघ आपस में मिलजुल कर विश्वविद्यालय हित और शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे। स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने किया। संचालन डा. मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा. शिव शंकर सिंह, डा.एनके सिंह, डा. रमेश मणि त्रिपाठी, डा. बृजेंद्र सिंह, डा. प्रमोद कुमार, डा. कौशलेंद्र मिश्र, डा. राजेंद्र सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. राजीव रतन सिंह, डा. राजीव त्रिपाठी, डा. शशि नाथ सिंह, डा. एमजेड अली, डॉ नीरज सिंह, डॉ नीलेश सिंह, डा. आलोक सिंह, डा विजय तिवारी, डा. शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें