फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा मंच के पदाधिकारियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। दलित और वंचित अधिकार( दावा) मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खाद्य वितरण प्रणाली में सुधार कराए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बताया कि जनवरी माह से ग्राम सभाओं में मशीन द्वारा कार्ड धारकों को खाद्यान वितरण किया रहा है। जिसमें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंच के अध्यक्ष शेर बहादुर ने गरीब मजदूर किसान जो कार्य करते हैं। उनके अंगुलियों के निशान मिट जाने से मशीन पर मिलान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण राशन नहीं मिल पाता है। राशन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जिससे उनका दिन भर का मजदूरी भी चली जाती है। आधार कार्ड में ही उनके निशान नहीं मैच करते हैं। इस मौके पर अरविंद गौतम, विकास ,आरती गौड, रोहित, अमित, सतीस चांदनी, सीमा निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें