फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चला जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में बिभिन्न बाजारों में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर अधीक्षक डा. प्रभात कुमार यादव की टीम ने छापेमारी की। डा. प्रवीन कुमार सिंह, डा. रुचि सिंह व डा. संजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने जयसिंहपुर बाजार में आशिर्वाद अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर व प्रिन्स हॉस्पिटल पर छापेमारी की। जहां विभागीय अधिकारियों की ओर से कई छोला छाप डाक्टरों को नोटिस जारी की गई है। विभागीय कार्रवाई के चलते झोलाछाप डॉक्टरों में अफरा तफरी का भी माहौल रहा। कई डॉक्टर क्लीनिकों में ताला लगाकर फरार हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर ने डॉक्टरों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दो दिनों के भीतर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के संचालित हॉस्पिटल पर बिना प्रशिक्षित डाक्टर के ऑपरेशन द्वारा उर्मिला देवी पत्नी सुनील पटेल निवासी कालूपुर (गुतवन), सोनम तिवारी पत्नी रोहित तिवारी निवासी तिवरान नेवढ़िया, सुनीता देवी पत्नी रणजीत पटेल निवासी महेवा गोपालापुर की डिलवरी कराई गई है। जांच में आशा संगिनी या एएनएम की हॉस्पिटल पर मरीज पहुचाये जाने की संलिप्तता पाई गयी। तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रामपुर प्रभात यादव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत व उच्चधिकारियों के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें