संतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बा स्थित सनफ्लावर राज इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर श्रोता झूम उठे। कलाकारों ने देशभक्ति, थार्मिक गीत व नृत्य, भगवान गणेश गीत, नृत्य, सामाजिक व शिक्षा से संबंधित नाटक, शिक्षा के महत्व तथा दहेज प्रथा पर आधारित गीत नृत्य प्रस्तुत किया। प्राची, प्रगति, प्रिंसी, रोली, आरती, अनुप्रिया, मुस्कान, अनिशा, शिवम, आदर्श, गीतांजलि आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी सतहरिया ने कहा कि ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए शिक्षा ही एक मात्र सफल मार्ग है। संचालन ज्योति विश्वकर्मा वअर्पित शुक्ला ने किया। अध्यक्षता एंजल एजूकेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमला प्रसाद पाण्डेय ने किया। प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर चेयरमैन शिवगोविंद साहू, बसपा युवा नेता शैलेन्द्र साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि, अनिल चौबे, शीतला प्रसाद शर्मा, विमल, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।