फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर और इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए एक भी पंचायत घर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में एक भी पंचायत घर कंप्यूटर और इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं। ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कागजों में ही दम तोड़ रही है। वहीं इसके लिए जिम्मेदारी चुप्पी साधे हुए है। जिससे कोई भी पंचायत भवन को ई-पंचायत के रूप में आज तक नहीं विकसित किया जा सका है। वहीं पंचायत भवनों में पुआल व भूसा रखा जा रहा है। जिले में कुल 1749 ग्राम पंचायतों में कुल 936 पंचायत भवन हैं।
डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियांवयन के लिए सरकार द्वारा 2016 में ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने की कवायद की गई थी। इस दौरान ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों को कंप्यूटर और इंटरनेट से जोड़ने का कार्य किया जाना था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी ई-पंचायत की मुहिम को जिले में पंख नहीं लग सका है।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के एक भी पंचायत घर कंप्यूटर और इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं। बरसठी ब्लाक में 88 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 33ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाया गया है। इन पंचायत भवनों में डिजिटल इंडिया अभियान के तहत वर्ष 2016 में कंप्यूटर और इंटरनेट से जोड़ने की कवायद शुरू की गई थी। लेकिन सिर्फ आप्टिकल फाइबर केबल बिछा कर छोड़ दिया गया है। बदलापुर विकास खण्ड के 95 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें से 45 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बना हुआ है। लेकिन एक भी पंचायत भवन में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। रामनगर ब्लाक के कुल 99 ग्राम पंचायतों में से 80 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बने है। लेकिन एक भी पंचायत घर में इंटरनेट व कम्प्यूटर की सुविधा नही है। जलालपुर ब्लॉक में एक भी पंचायत भवन कंप्यूटर और इंटरनेट से नहीं जुड़ पाए हैं। शाहगंज सोंधी ब्लाक के एडीओ पंचायत अवधराज यादव का कहना है कि पूरे ब्लॉक में 68 पंचायत भवन हैं ।इनमे अभी तक एक भी पंचायत भवन को इंटरनेट से नहीं जोड़ा गया है । मछलीशहर ब्लाक में डिजिटल इंडिया योजना के तहत भिदुना ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में कम्प्यूटर सेट लगाया गया था।इंटरनेट की व्यवस्था समुचित रूप से नहीं होने के कारण क्रियाशील नहीं हो सका ।करंजाकला ब्लाक में 93 ग्राम पंचायतों में से पंचायत भवन है। लेकिन पंचायत भवनों को कंप्यूटर और इंटरनेट से नहीं जोड़ा गया है। सिर्फ आप्टिकल फाइबर केबल बिछा कर छोड़ दिया गया है। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक में सभी 42पंचायत भवनों मे से कोई भी इंटरनेट से नही जुड़ा है। धर्मापुर ब्लाक के बीडीओ शकुंतला सिंह ने बताया ब्लाक के सभी 45 ग्राम पंचायतों में से 8 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन है । लेकिन किसी भी पंचायत भवन में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केराकत ब्लाक में एक भी पंचायत भवन में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन डेहरी ग्राम में बने पंचायत भवन में ग्रामीण पुआल रख रहे हैं। वहीं पूरनपुर चन्ना डीह ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन में भूसा आदि रखने रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिजिटल इंडिया अभियान के तहत वर्ष 2016 पंचायत घरों को कंप्यूटर और इंटरनेट से जोड़ जाने की जानकारी नहीं है। इसका कोई आकड़ा भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
सभाजीत पांडेय
जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें