फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिया गुलाब का फूल, पहनाया हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शहर के पानी टंकी तिराहे र डीएम ने परिवार के साथ जा रहे बाइक सवार को गुलाब का फूल देकर और हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। संयोग से बाइक सवार की गाड़ी पर डीएम कार्यालय लिखा था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि समाज में यह हम संदेश देना चाहते हैं कि जीवन अनमोल है। इस जीवन की सुरक्षा के लिए हम सबको हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।
विज्ञापन

निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वालों को समझाया गया और उन्हें मार्किंग, सेंटर लाइन आदि के बारे में समझाते हुए हेलमेट प्रदान किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अतुल कुमार, अभियंता वीपी सिंह, अभियंता एसके सरोज, सहायक अभियंता केडी यादव, अभियंता एसके यादव, अभियंता ओपी प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, रामजी राम, राजेश पाल, जितेंद्र कुमार यादव, ललित नारायण यादव, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें