फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएस स्पोर्टिंग क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के जमालपुर ग्राम सभा के मैदान पर जेएमडी हैंड्रम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को बीपीएस पब्लिक स्कूल के संचालक अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। मैच में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद भाईचारे की भावना से खेलने की नसीहत दी। उद्घाटन मैच फ्रेंड स्पोर्टिंग क्लब खजुरी और बीपीएस स्पोर्टिंग क्लब जमालपुर के बीच खेला गया। फ्रेंड स्पोर्टिंग क्लब खजुरी टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पांच ओवरों में 39 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी बीपीएस स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने तीन ओवर में 40 रन बनाकर जीत दर्ज कर लिया। ग्राम प्रधान बांकेलाल यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व प्रधान सूर्यभान यादव ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल के आयोजक विकास कन्नौजिया को प्रत्येक वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर ओमप्रकाश, आकाश गौड़, भारत कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया, पंकज गौड़, राहुल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें