फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। पीजी कॉलेज मड़ियाहूं में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों का प्रथम एक दिवसीय शिविर महाविद्यालय परिसर में लगाया गया। जिसमें समस्त स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने पूरे महाविद्यालय परिसर व छात्रावास की सफाई की। साथ ही सभी ने स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयं सेवकों व सेविकाओं को एक मंच पर अपने प्रतिभा का सदुपयोग करने का मौका मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. सुषमा मिश्रा, डा. आजाद सिंह, डा. वेद प्रकाश चौबे व राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें