फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी 182 की नोटिस को मडि़याहूं पुलिस ने दोनों के घरों पर चस्पा कर दिया। दो मई को रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव से मडि़याहूं क्षेत्र के घमहापुर गांव में बारात आई थी, उसी बारात में गांव का ही कमलेश यादव उर्फ बच्ची यादव भी आया था। घमहापुर में ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में दो नामजद अभियुक्त फरार चल रहे है, इस कारण मडि़याहूं कोतवाली के उपनिरीक्षक संतराम यादव, कांस्टेबल भानुप्रताप, विशाल यादव ने न्यायालय के आदेश पर 182 का नोटिस आरोपी विवेक यादव ग्राम राजापुर थाना रामपुर, चंदन तिवारी ग्राम तुलसीपुर थाना बरसठी के घर जाकर चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें