फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुआड़ी गिरफ्तार, 4 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार लाख तीस हजार 90 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किये। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर हाय मोहल्ले में शनिवार की रात आठ बजे छापेमारी किया गया। इस दौरान 11 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और फड़ के तीन लाख 84 हजार 840 रुपये बरामद किये गए। जबकि तलाशी के दौरान सभी के पास से कुल 18 हजार 250 रुपये मिले। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें