फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 104 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की श्रेणी सुधार परीक्षा में बृहस्पतिवार को 104 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत विषय की श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए कुल 95 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 80 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अन्य 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से श्रेणी सुधार की इंटर चित्रकला और आलेखन की परीक्षा में 168 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 102 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अन्य 66 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला प्राविधिक की परीक्षा के लिए 173 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 151 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 22 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में श्रेणी सुधार की इंटर अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य, भूगोल की परीक्षा के लिए चार विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से तीन विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और एक ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें