फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन की रैली को संबोधित करेंगे मायावती और अखिलेश

Tue, 07 May 2019 10:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
विज्ञापन
पूूर्वांचल विवि के मैदान में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली को सात मई को बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह दस बजे संबोधित करेंगे। मंच पर केवल मायावती और अखिलेश होंगे। दूसरे नेताओं के लिए अलग से मंच बनाया गया है।
विज्ञापन

सपा विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने दावा किया कि रैली ऐतिसाहिक होगी और इससे चुनाव की फिजा बदल जाएगी। गर्मी को देखते हुए टेंट में कूलर और पंखे लगाए गए हैं। धूप आंधी बरसात के बचाव के लिए जर्मन हैंगर लगाया गया है। टेंट में 25 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई। अखिलेश मायावती के लिए एक ही मंच बनाया गया। सपा बसपा के बड़े नेताओं को अलग मंच पर बैठाया जाएगा। मंच के बगल सेफ व रेस्ट रूम बनाया गया है। मंच के चारों ओर एसी लगे हैं। मंच के पीछे बने हैलीपैड पर मायावती का हेलिकाप्टर उतरेगा जबकि अखिलेश का हेलिकाप्टर एकलव्य स्टेडियम में बने हैलीपैड पर उतारा जाएगा। सपा और बसपा के नेता इंदलराम ,जोन प्रभारी रामचंद्र गौतम ,जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम एवं मंडल प्रभारी अजीत जोगी तैयारी का जायजा लिया। पार्किंग के लिए जासोपुर इंटर कालेज का मैदान, विश्वविद्यालय परिसर का मैदान, देवकली के मैदान को चयन किया जा रहा है । वहां बीएसपी की स्पेशल सुरक्षा तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें