फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को सड़क सुरक्षा की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल नेवादा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत तराई खादी ग्राम उद्योग संस्थान लखनऊ की ओर से शिविर लगाकर छात्रों को सुरक्षा की जानकारी दी गई। संस्था के अखिलेश त्रिपाठी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने के साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलायी। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों व संकेतों का पालन करूंगा तथा हर संभव यह प्रयास करूंगा। मैं कोई भी वाहन लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व इंश्योरेंस के बिना नहीं चलाऊंगा। उन्होंने दो पहिया वाहन उचित लाइसेंस और हेलमेट के बगैर गाड़ी ना चलाने की अपील की। हेलमेट पहने तथा सड़क सुरक्षा संबंधित चिन्हों पर अवश्य ध्यान दें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात ना करें, संस्था द्वारा सड़क टोल फ्री नंबर ऑल इंडिया रोड दुर्घटना नंबर तथा नंबर लिखित पंपलेट, पोस्टर, बुकलेट, वितरित किया गया। प्रधानाध्यापिका सनी मारा, अशोक सिंह, विशाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर छोटेलाल मौर्य, आभा सिंह, रेखा देवी, सभाजीत सरोज, गिरजा शंकर आदि ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें