फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामा़यनी व सारनाथ एक्सप्रेस के रुट डायवर्जदन से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एक माह से कामा़यनी एक्सप्रेस व सारनाथ एक्सप्रेस के रुट डायवर्जन के कारण भदोही-जंघई रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब लगभग लाखों रुपये के टिकट यात्रियों ने वापस कर दिया है। लोगो का आरोप है की रेलवे के मनामानी के कारण गर्मी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड रहा है। वाराणसी-इलाहाबाद रेलवे रुट से होकर वाराणसी से कुर्ला कामायनी एक्सप्रेस और कुर्ला से वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस सहित छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस व दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन होता है। एक माह से इन ट्रेनों को गोपीगंज के रास्ते भेजा जा रहा है। जिसके कारण भदोही-जंघई रुट से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों से लोग जंघई, भदोही व सुरियांवा से यात्रा करते हैं। रोजाना जंघई व भदोही में लगभग 15 से 20 टिकट वापस हो रहे हैं। कुछ लोग जिनको पहले से जानकारी है वह इलाहाबाद जाकर ट्रेन पकड़ने को विवश हैं। रेलवे के सूत्रों की मानें तो अब तक इस रूट से यात्रा करने वालों यात्रियों ने लगभग लाखों रुपये के टिकट वापस किए हैं। जिससे रेलवे को नुकसान भी उठाना पड़ा है। वहीं यात्री भी टिकट कैंसिल कराने के बाद फिर से टिकट निकालने के लिए परेशान हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव का कहना है की इस रूट पर मुंबई जाने के लिए कामायनी ही एक सुलभ ट्रेन है। जिसमें लोगों को टिकट मिल जाता है। जिसे रेलवे बार बार कैंसिल कर देता है। जिससे लोग परेशान रहते हैं। जंघई सीआरएस प्रसाद का कहना है कि रोजाना 8 से 10 यात्री टिकट वापस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें