फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कारित करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। यूएसए के कमिश्नर फूड एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डा. आरसी तिवारी ने कहा कि इस आधुनिक युग में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ विद्यालय में संस्कारित करने की जरूरत है। शिक्षा के साथ ग्रहण किया गया संस्कार ही उनको लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। वह सोमवार को प्रणवम स्कूल आफ चिल्ड्रन आर्ट्स में आयोजित विद्यार्थियों के विदाई समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की वैसे तो बच्चों की प्रथम संस्कार शाला उनका घर होता है, लेकिन जब वह अपने अभिभावकों से दूर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उस समय शिक्षा के साथ साथ उन्हें संस्कार की शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए। संस्कार ही छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति में मार्गदर्शक का कार्य करती है। संस्कार के आधार पर बच्चे अपने कार्य क्षेत्र में भी प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं। विशिष्ट अतिथि डा. यूके सान्याल ने कहा कि घर से जब बच्चा विद्यालय जाता है और वहां प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात जब उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्कूलों में जाने लगता है, ऐसी स्थिति में उस विद्यालय की याद उनके दिलों दिमाग में सदैव बनी रहती है। डा. वारिस, डा. दिनेश गुप्ता, मयंक द्विवेदी, विजय मिश्र ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता तथा संचालन पवन पांडेय ने किया। प्रबंधक डा. प्रमोद के सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सिल्जा प्रमोद, रोहित, सीमा , सुनीता, खुशबू , शिवानी , पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें