खेतासराय। बहुगुणा स्मृति समिति आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष साजिद खान आजमी ने शनिवार को मनेछा बाजार में पत्रकारों को बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्मशती मनाई जा रही है। आजमगढ़ की धरती कवियों, साहित्यकारों व विद्वानों की धरती है। कैफी आजमी, शिब्ली नोमानी, इकबाल सुहेल, राहुल सांकृत्यायन, हरिओम जैसे लोगों ने आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। हेमंती नंदन बहुगुणा ने अपने मुख्यमंत्री कॉल में उर्दू शिक्षकों की भर्ती कर रोजी रोटी देने के अलावा उर्दू भाषा को भी बढ़ावा दिया था। ऐसे महान पुरुष की याद में सात मार्च को कमरागहनी आजमगढ़ में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। मो वाफिक, आमिर, सकलैन, अशोक यादव, इमरान अहमद, डॉ राम किशुन आदि उपस्थित रहे।