फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता आमिर खान की तलबी के लिए 20 फरवरी को होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जाति विशेष को अपमानित करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में संजीव नागर और मनोज नागर ने गुरुवार को जेएम द्वितीय की कोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा, निर्देशक विजय कृष्णा, अभिनेता आमिर खान के खिलाफ बयान दर्ज कराया। परिवादी हंसराज और गवाह प्रदीप निषाद, बृजेश निषाद, अजीत पहले ही बयान दर्ज करा चुके हैं। आरोपियों को तलब करने के संबंध में कोर्ट ने 20 फरवरी को बहस की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले निषाद जाति के हंसराज चौधरी ने फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। परिवादी के अधिवक्ता रवीन्द्र बिक्रम सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव और बृजेश सिंह ने आरोप लगाया कि टीआरपी बढ़ाने, मुनाफा कमाने के लिए फिल्म का ऐसा नाम रखा गया और जाति विशेष को अपमानित किया गया। पूरे निषाद समाज को ठग व फिरंगी की संज्ञा दी गई। आमिर खान को फिल्म में फिरंगी मल्लाह से संबोधित किया गया। फिल्मकार जानते हैं कि विरोध पर फिल्म ज्यादा चलेगी। विरोध न होने पर लोग निषाद/मल्लाह को ठग व फिरंगी समझेंगे। फिल्म के नाम और दृश्यों से मल्लाह जाति की मानहानि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें