फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मजदूर सभा ने श्रमायुक्त कार्यालय पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष फौजी अनिल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय पर धरना दिया और श्रमायुक्त कुलदीप सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यकाल में मजदूरों के हितों में चलायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष फौजी अनिल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पुन: लागू करने की मांग दोहराया। इस अवसर पर संदीप यादव, कमलेश यादव, संघर्ष यादव, तुलसी प्रसाद कन्नौजिया, नईम, राहुल यादव, प्रकाश यादव, प्रशांत यादव, मंजूश यादव, राहुल विश्वकर्मा, रिजवान, हलचल, सुरेन्द्र, तबरेज, रामवृज राम, संतोष पाल, जीवन निषाद, मो. सैफ, फिरदौस सहित सैकड़ों सपाजन, मजदूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें