फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र की नौवीं पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी चिन्तक एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 9 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया के विचारों को समाज के बीच में जाकर बताना चाहिये। उन्हीं के विचारों पर चलकर देश का विकास संभव है। वह जीवन भर समाज के कमजोर व्यक्ति के लिये लड़ते रहे। उन्होंने अन्याय, अत्याचार व जुल्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक बार मछलीशहर में लल्लन बिन्द व सुरेन्द्र मौर्य नामक किसान को सरकारी वसूली के नाम पर मारपीट मौत के घाट उतार दिया गया था। उस समय उत्तर प्रदेश की कमान कल्याण सिंह के हाथों में थी। वह दोनों किसानों के घर गये, जहां उन्होंने कहा कि किसान तो गाय के समान है, जो थोड़ा दूध अपने बच्चे को पिलाकर बाकी सब दे देता है। उसी प्रकार किसान अपनी मेहनत से अन्न तो पैदा करता है मगर वह अपने लिये थोड़ा रखकर समाज में दे देता है। किसानों के साथ सरकार जो उत्पीड़न कर रही है, वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज अहमद, जमाल हाशमी, ललित यादव, दीपक गोस्वामी, राजा हफीज शाह, मो. शमशीर, जमालुद्दीन, मुअज्जम, रेयाजुद्दीन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें