फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने की प्रधान पर लगे आरोप की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। विकास खंड के ग्राम सभा की इजरी में प्रधान के ऊपर लगे आरोप की शनिवार को एआर कोआपरेटिव ने जांच की। इजरी गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाया था। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया था। एआर कोऑपरेटिव गणेश गुप्ता ने पहुंचकर इजरी गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की। एआर कोपरेटिव ने बताया कि अभी हमें पूरा कागज नहीं मिला है। जब पूरा कागज ग्राम प्रधान हमें प्रमाणित करके दे देंगे । तभी प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं इंजरी प्रधान का आरोप है कि शिकायतकर्ता से हमारा जमीनी विवाद है। इसलिए वह राजनीतिक दबाव बनाकर हमें फंसाने की कोशिश कर रहा है। इस मौके पर पवन, बदामा देवी, सोमनाथ ,रवि नाथ, विरेंद्र यादव ,विजय यादव ,रमाशंकर, पिंटू यादव ,रामलोचन आदि ग्रामीण एवं ग्राम सभा सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें