सिकरारा । क्षेत्र के फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा स्कूल पर चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया। इस दौरान बाल रोल रेस में सृष्टि ने बाजी मारी तो जम्पगिं रेस में अभि सिंह अव्वल रहे।मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए किताबी ज्ञान के साथ- साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं,खेलकूद व अन्य गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक है।अभिभावकों को अपने बच्चो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सदैव सतर्क रहना चाहिए।इसके लिए उनकी नियमित दिनचर्या महत्वपूर्ण है।बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि गुरुजनो को चाहिए कि वे बच्चों पर पढाई के लिए अतिरिक्त दबाव न डालें। बल्कि उनकी रुचि को जानते हुए उनकी प्रतिभाओं को निखारने की पहल करें। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि ब्च्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान होते हैं। शिक्षक कुशल शिल्पी की भूमिका में होते हैं। वे उनकी असीम प्रतिभा को पहचान कर सही दिशा देते हैं। प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्ही बच्ची समृद्धि सिंह द्वारा एंथम का प्रस्तुतिकरण किया गया। बच्चो द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह व आभार प्रिंसिपल प्रतीक्षा सिंह ने ज्ञापित किया ।प्रतियोगिता के बालरोल रेस में सृष्टि यादव ने प्रथम व अथर्व सिंह ने द्वितीय,ड्रेसअप रेस में अभिनाथ सिंह ने प्रथम व आयुष सिंह ने द्वितीय,बिस्क वाकिंग में याज्ञवि यादव ने प्रथम व आदित्य ने द्वितीय,जम्पिंग रेस में अभि सिंह ने प्रथम व अनुभव यादव ने द्वितीय,थ्रीलेग रेस में आर्यन सिंह व शिवम पाठक ने प्रथम और सिद्धि अग्रहरि व तेजस्वी ने द्वितीय रहे। इस दज्ञैरान सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कैनलिंक्स कंपनी के एमडी विजय सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, टीडी इंटर कालेज के प्रवक्ता डा. एसपी सिंह ,माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सुधाकर सिंह ,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।