मडियाहूं। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी राजकिशोर तिवारी मड़ियाहूं पीजी कॉलेज क्रीड़ांगन में आयोजित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड्स की 28 वीं जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम का समापन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ। रोवर्स और रेंजर्स में मड़ियाहूं की टीम अव्वल रही।
मुख्य अतिथि विधायक डा. लीना तिवारी ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स (स्काउट गाइड) का प्रशिक्षण उत्तम नागरिकता की पाठशाला है। जो हम लोगों को भाई चारे के साथ विश्वबंधुत्व को आगे बढ़ाती है। डा. जगदेव ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। प्रबंधक अपूर्व तिवारी और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, वाराणसी मंडल रविन्दर कौर, घनश्याम दुबे संयोजक रोवर्स रेंजर्स मऊ, सात्विक तिवारी एवं डा. मनोज कुमार तिवारी जनपदीय जिला रोवर्स रेंजर्स ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य डा. एसके सिंह ने समागम में अतिथियों व प्रतिभागियों के स्वागत किया। समागम में रोवर्स में प्रथम स्थान मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की टीम को मिला। रेंजर्स में प्रथम स्थान मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज, द्वितीय स्थान सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर, गोविन्द बल्लभपन्त पीजी कॉलेज प्रतापगंज को दूसरा तथा तृतीय स्थान मो. हसन पीजी कॉलेज को मिला। डा.लीना तिवारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह, एवं बैज अलंकरण से सम्मानित किया। समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, कर्मचारी गण, छात्र उपस्थित थे। संचालन राकेश कुमार मिश्र जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं अखिलेश प्रजापति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. अजय कुमार वर्मा आयोजन सचिव ने किया।